सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं की है।
डॉक्टरों के मुताबिक, लगातार उपवास की वजह से वांगचुक के शरीर में कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या है। हालांकि, उनके ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और ऑक्सीजन लेवल सामान्य हैं, लेकिन कुछ ब्लड रिपोर्ट अभी भी सामान्य नहीं हैं। इसलिए उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
इस बीच, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगोम ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने मांग की है कि वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति दी जाए।
सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. चारु बंबा ने बताया कि वांगचुक पूरी तरह होश में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वांगचुक के वाइटल पैरामीटर फिलहाल सामान्य हैं।
ब्लड टेस्ट की कुछ रिपोर्ट अभी भी सामान्य स्तर पर नहीं पहुंची हैं।
लगातार उपवास की वजह से शरीर कमजोर हो गया है।
सफदरजंग अस्पताल और एम्स के डॉक्टरों की संयुक्त टीम का मानना है कि फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रहना चाहिए।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इलाज के दौरान भी सोनम वांगचुक ने खाना-पीना स्वीकार नहीं किया है। उनकी सेहत को देखते हुए डॉक्टर लगातार जांच और मेडिकल मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…
दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…
दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…