Categories: देश

परिसीमन बिल पर कांग्रेस का बड़ा बयान, जयराम रमेश बोले-

20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस ने परिसीमन (Delimitation) बिल पर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी इस प्रस्तावित बिल का समर्थन नहीं कर रही है और मीडिया में चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कुछ टीवी चैनल यह दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में परिसीमन बिल का समर्थन किया है, जबकि यह पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत खबर है।

क्या है परिसीमन बिल?

चर्चा है कि केंद्र सरकार 20 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में परिसीमन बिल दोबारा पेश कर सकती है। इस बिल के जरिए लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को आगे बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बिल पास कराने के लिए कितना समर्थन चाहिए?

लोकसभा में फिलहाल 543 सीटें हैं, जिनमें से 3 सीटें खाली हैं। ऐसे में किसी संवैधानिक संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत, यानी करीब 360 सांसदों का समर्थन जरूरी होगा।

सरकार का नंबर गेम

रिपोर्टों के अनुसार, एनडीए के पास फिलहाल 293 सांसदों का समर्थन है। वहीं कुछ अन्य दलों और सहयोगी सांसदों के समर्थन की संभावना भी जताई जा रही है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि यदि कुछ क्षेत्रीय दल सरकार का साथ देते हैं, तो एनडीए का आंकड़ा 350 के करीब पहुंच सकता है। हालांकि, यह सभी संभावनाएं राजनीतिक चर्चाओं और सूत्रों के हवाले से सामने आई हैं। सरकार ने अब तक यह आधिकारिक रूप से नहीं कहा है कि मॉनसून सत्र में परिसीमन बिल पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

Janmashtami Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और मथुरा में कई रास्तों पर पाबंदी, जानें ट्रैफिक प्लान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…

22 hours ago

Ahmedabad Flight Emergency Landing: Bomb Threat मामले में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे ! जांच जारी

दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…

23 hours ago

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड केस में मिली जमानत

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…

2 days ago

स्कूलों में एंट्री और वीडियो बनाने पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…

2 days ago

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo फ्लाइट मस्कट डायवर्ट, हवा में हुई मेडिकल इमरजेंसी

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…

2 days ago

आकाश आनंद को अभी बड़ी जिम्मेदारी नहीं, मायावती बोलीं- और परिपक्व होने की जरूरत

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…

2 days ago