राजौरी में सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, फ्लैश फ्लड में फंसे 11 लोगों की बचाई जान

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के बीच भारतीय सेना ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 11 लोगों की जान बचाई। बचाए गए लोगों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। 19 जुलाई को सेना के व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF और सिविल प्रशासन के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। सूचना मिली थी कि थानामंडी के चुरुंग गांव के पास तेज बहाव वाले नाले के दूसरी ओर कई लोग फंस गए हैं।

तेज बहाव के बीच बचाए 9 लोग

सेना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खराब मौसम व तेज पानी के बहाव के बावजूद 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। इसके बाद सभी को उनके परिवारों के पास सुरक्षित पहुंचाया गया।

नौशेरा में भी बचाई दो युवकों की जान

इसी दौरान एक और रेस्क्यू ऑपरेशन नौशेरा के धंगरी इलाके में चलाया गया। यहां तावी नदी के बीच बने एक टापू पर 17 से 20 साल की उम्र के दो युवक फंस गए थे। भारतीय सेना की इंजीनियर रेजिमेंट ने जोखिम उठाकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवारों को सौंप दिया।

सेना, पुलिस और SDRF का शानदार तालमेल

इन दोनों रेस्क्यू ऑपरेशनों में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF और सिविल प्रशासन ने मिलकर काम किया। सभी एजेंसियों के बेहतर तालमेल की वजह से दोनों अभियान बिना किसी नुकसान के सफल रहे।

बारिश से बिगड़े हालात

राजौरी और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई नदियां और नाले उफान पर हैं। कई सड़कें बंद हो गई हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूंछ जिले में बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago