देश

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा, लंदन जा रहा था विमान

गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया के पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है। बता दें कि, अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटें में देखी गई है जिसकी तस्वीरें भी सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस विमान में 242 यात्री सवार थे और सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि, यह ड्रीमलाइनर बोइंग विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है। इस विमान ने  लंदन के लिए उड़ान भरी थी। वहीं, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि,विमान का एक विंग टूटकर गिर हुआ है। दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। बता दें कि, विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर की गई है।

वहीं, ताजा अपडेट के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। BSF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। ये विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और यहां से लंदन के लिए रवाना होने वाला था। इस दुखद दुर्घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago