देश

Air India Plane Crash: क्रैश विमान में सवार थे गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी

गुजरात के अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में एयर इंडिया के पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है। विमान के क्रैश होने के बाद आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखी गई जिसकी तस्वीरें भी सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस विमान में क्रू मेंबर्स सहित 242 यात्री सवार थे। वहीं, क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। विमान हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू का कार्य शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि, एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद इसमें सवार यात्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। फ्लाइट संख्या AI 171 में कुल मिलाकर 230 यात्री सवार थे। वहीं, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे। पूर्व सीएम का नाम 12वें नंबर पर है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है। मिली जानकारी के मुताबिक वो लंदन जा रहे थे।

बता दें कि, इस विमान ने 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, यह विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया. एअर इंडिया का यह विमान 1 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हो गया। विमान के क्रैश होने के बाद धुएं का गुबार देखने को मिला।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। BSF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। ये विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और यहां से लंदन के लिए रवाना होने वाला था। इस दुखद दुर्घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

ये भी पढ़ें:

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा, लंदन जा रहा था विमान

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

4 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

5 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago