चण्डीगढ़

चंडीगढ़ में पाकिस्तान से जुड़ा बड़ा ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, ट्राईसिटी में सक्रिय 4 अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ में पाकिस्तान से जुड़ा बड़ा ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

 

चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने नशा तस्करी से जुड़े चार बड़े आरोपियों की करीब 15 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। ये नेटवर्क पाकिस्तान से लेकर ट्राईसिटी तक फैला हुआ था और लंबे समय से नशा तस्करी का गुप्त खेल चल रहा था

ईडी ने लवप्रीत सिंह उर्फ लवी सरपंच, विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, कृष्ण सिंह और निशान सिंह सोनी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले की सुनवाई 23 दिसंबर से शुरू होगी।

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब चंडीगढ़ की ANTF को सूचना मिली कि, मोगा निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और उसकी महिला साथी एक ग्लांजा कार में घूम रहे हैं और बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई में शामिल हैं।

पुलिस ने तुरंत ट्रैप लगाया और सेक्टर-42 लेक के पास दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में 1.01 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेज हुई और पिछले साल इन्हीं चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी पुलिस को 4.5 किलो से ज्यादा हेरोइन मिली थी, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ से अधिक आंकी गई थी।

जांच में सामने आया कि, ये आरोपी हेरोइन तस्करी से मोटी कमाई कर रहे थे और उसी पैसों से पंजाब के कई शहरों में अपनी संपत्ति बना रहे थे। ईडी ने इस कमाई से खरीदी गई करीब 15 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है।

इसमें कई घर, प्लॉट और वाहनों की कीमत शामिल है। चंडीगढ़ पुलिस पहले ही 35 लाख की संपत्ति जब्त कर चुकी है। बरामद की गई संपत्तियों में दो लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, जो पूरी तरह ड्रग मनी से खरीदी गई थीं।

ईडी और पुलिस की संयुक्त जांच में ये बात भी सामने आई कि, ये नेटवर्क सीधे पाकिस्तान से हेरोइन मंगाता था। इस पूरी सप्लाई चेन का मुख्य मास्टरमाइंड लवप्रीत सिंह था, जो फिरोजपुर का रहने वाला और पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर का बेटा है।

लवप्रीत इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था और हवाला के जरिए करोड़ों रुपए का लेन–देन करता था।

विक्की से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम लुधियाना स्थित होटल पाम कोट पहुंची, जहां से नेटवर्क का सरगना लवप्रीत पकड़ा गया। उसकी तलाशी में फोर्ड एंडेवर, चंडीगढ़ नंबर की ऑडी और 4.5 लाख नगद मिले, जिसे पुलिस ने ड्रग मनी बताया।

उसे अदालत में पेश कर पुलिस ने 7 दिन का रिमांड हासिल किया और शुरू हुआ पैसे व सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा।

लवप्रीत की निशानदेही पर 31 मार्च 2024 को मोहाली की वेंबली सोसाइटी से 502 ग्राम हेरोइन मिली। उसके आधार पर पुलिस ने अगला आरोपी कृष्ण सिंह भी गिरफ्तार कर लिया।

सबसे चौंकाने वाली बात ये निकली कि, चौथा आरोपी निशान सिंह फरीदकोट जेल में बंद रहते हुए मोबाइल फोन के जरिए पूरा नेटवर्क चला रहा था। वो सप्लायरों से संपर्क भी रखता था और पैसे की डीलिंग भी उसी के जरिए होती थी।

पुलिस ने उसे कोर्ट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सभी कड़ियां जोड़ने पर पुलिस के हाथ कुल 4 किलो 508 ग्राम हेरोइन लगी, जिसकी कीमत इंटरनेशनल बाज़ार में करोड़ों की है।

ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट के बाद अब मामला अदालत पहुंच गया है। 23 दिसंबर से इस पर नियमित सुनवाई शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि, ये केस ट्राईसिटी में पकड़ा गया अब तक का सबसे बड़ा ड्रग–मनी नेटवर्क है और इसमें शामिल और लोगों की भी पहचान की जा रही है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

46 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago