Categories: बिजनेस

Nifty 50 में बड़ा बदलाव: करीब 3 दशक बाद Wipro बाहर, BSE की हुई एंट्री

 नई दिल्ली
शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल शेयरों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. करीब तीन दशक तक Nifty-50 में शामिल रहने के बाद अब आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड इससे बाहर होने वाली है, जबकि उसकी जगह बीएसई लिमिटेड की एंट्री होगी. इस बदलाव का सीधा असर विप्रो और बीएसई के शेयरों (Wipro-BSE Shares) पर देखने को मिलेगा. हालांकि, मंगलवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही जहां विप्रा मामूली तेजी के साथ, तो बीएसई मामूली गिरावट लेकर खुला। 

सितंबर से लागू होगा ये बड़ा चेंज 
निफ्टी इंडेक्स में ये नया बदलाव अगले महीने सितंबर में देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 सितंबर को शेयर मार्केट में कारोबार खत्म होने के बाद विप्रो का निफ्टी के साथ तीन दशक का सफर खत्म हो जाएगा यानी 30 सितंबर से Wipro इस इंडेक्स से बाहर कर दी जाएगी. NSE की ओर से बीते कारोबारी दिन सोमवार को छमाही समीक्षा के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है। 

Wipro के बाहर होने की वजह क्या? 
यहां ये समझ लेना जरूरी है कि आखिर क्यों लंबे समय से निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल दिग्गज आईटी कंपनी के विप्रो के शेयर इससे बाहर किए जा रहे हैं. तो बता दें कि विप्रो का छह महीने का फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटल काफी कम करीब 55,930 करोड़ रुपये रहा है, जबकि इसकी तुलना में BSE Ltd का फ्री-फ्लोट मार्केट कैप इन अवधि में तेजी से बढ़ते हुए 1.4 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. ये विप्रो के आउट और बीएसई की एंट्री के लिए सबसे बड़ा कारण है। 

शेयर पर दिख सकता है असर
Wipro और BSE को लेकर आई इस खबर का सीधा असर शेयर बाजार में कारोबार के दौरान इन दोनों कंपनियों के शेयरों पर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है. मंगलवार को Share Market में कारोबार की शुरुआत होने पर विप्रो का शेयर करीब 186 रुपये पर ओपन हुआ. पिछले एक साल में इस आईटी शेयर में 23 फीसदी की गिरावट आई है, तो पांच साल में इसने निवेशकों को 40 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। 

वहीं बीएसई का शेयर मामूली गिरावट लेकर 3565 रुपये पर कारोबार करता हुआ नजर आया. इस शेयर ने बीते एक साल में करीब 50 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है, जबकि पांच साल में ये 2700 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है और निवेशकों की दौलत में तगड़ा इजाफा हुआ है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, आईटीआई रामपुर में सेवा…

39 minutes ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से…

41 minutes ago

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: प्रदेशभर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में नदियाँ उफान…

42 minutes ago

‘मोदी ने जो किया, मानव इतिहास में कभी नहीं हुआ’, ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने की जमकर तारीफ

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत में ऊर्जा की पहुंच बढ़ाने के…

2 hours ago

विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, 2027 वनडे वर्ल्ड कप होगा आखिरी!

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली ने फैन्स को एक दिल…

3 hours ago