उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 IAS-PCS समेत बदले गए 4 जिलों के DM

उत्तराखंड में राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने चार जिलों के डीएम समेत 31 आईएएस, 24 पीसीएस और एक आईएफएस अधिकारी का ताबदला कर दिया है। यह तबादले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए है। देर रात जारी आदेश के अनुसार चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनकी जगह सीडीओ ऊधमसिंह नगर मनीष कुमार को चंपावत का नया डीएम बनाया गया है।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल व महानिदेशक उद्योग बनाया गया है। उनकी जगह एमडी सिडकुल प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया है। उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनकी जगह अपर सचिव बाल विकास व निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या को जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को अब यूकाडा का सीईओ, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह अपर सचिव राज्यपाल, तकनीकी शिक्षा, एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी की जिलाधिकारी बनाया गया है। सरकार ने चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी जगह सीडीओ ऊधमसिंह नगर मनीष कुमार को चंपावत का डीएम बनाया गया है।

 

 

 

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

4 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

5 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago