Categories: बिजनेस

नवरात्रि में Mahindra का बड़ा धमाका, 15 अक्टूबर को लॉन्च होगी CNG SUV; XUV 3XO फेसलिफ्ट की चर्चा

 नई दिल्ली
   
महिंद्रा नवरात्रि में एक नई कार लॉन्च करने वाली है. कंपनी 15 अक्टूबर को नई एसयूवी पेश करेगी. महिंद्रा का एसयूवी लॉन्च करना कोई बड़ी चर्चा की बात नहीं है. बल्कि असली चर्चा हो रही है सीएनजी कार की. दावा किया जा रहा है कि 15 अक्टूबर को महिंद्रा कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर सकती है। 

15 अक्टूबर को महिंद्रा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है. अगर कंपनी कार का सीएनजी अवतार लॉन्च करती है, तो ये ब्रांड के पोर्टफोलियो में चौथा पावरट्रेन होगा. अब तक कंपनी की कारें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक अवतार में आती हैं. अब सीएनजी का विकल्प भी कंज्यूमर्स को मिल सकता है। 

सीएनजी की एंट्री के साथ महिंद्रा का सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स से होगा. जहां टाटा मोटर्स की नेक्सॉन और पंच सीएनजी में आने वाली छोटी एसयूवीज हैं. वहीं महिंद्रा के पास इनका कोई जवाब नहीं था. एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी को लॉन्च करके कंपनी पूरा खेल पलट सकती है। 

क्या होगा कार में खास? 
फिलहाल महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. ये छोटी एसयूवी 111 एचपी पावर वाले 1.2 लीटर एमपीएफआई टर्बो पेट्रोल इंजन और 131 एचपी पावर वाले 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है. अब इन दोनों के अलावा हमें फैक्टरी फिटेड सीएनजी का विकल्प मिल सकता है।  

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. एमपीएफआई इंजन को मैन्युफैक्चर करना सस्ता होता है और ये इंजन सीएनजी को आसानी से एडॉप्ट कर लेता है. महिंद्रा इस इंजन को ही सीएनजी के साथ दे सकती है. कंपनी सीएनजी का विकल्प ऐसे मौके पर लेकर आ रही है, जब पैसेंजर व्हीकल मार्केट में ये दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाला फ्यूल ऑप्शन है। 

महिंद्रा के लिए एक्सूयवी 3एक्सओ में सीएनजी जोड़ना चुनौती से भरा होने वाला है. चूंकि इस कार में सेगमेंट का सबसे कम बूट स्पेस मिलता है. ऐसे में सीएनजी टैंक जोड़ने का मतलब है कि बूट स्पेस और भी कम होगा. महिंद्रा टाटा की तरह डुअल सिलेंडर सेटअप का भी इस्तेमाल कर सकती है। 

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सीएनजी इंजन को कन्फर्म नहीं किया है. छोटी गाड़ियों में लोग सीएनजी इंजन को काफी पसंद कर रहे हैं. इसकी बड़ी वजह पेट्रोल के मुकाबले कम रनिंग कॉस्ट का होना है. वहीं अब लोगों के पास छोटी गाड़ियों में डीजल का विकल्प बचा नहीं है। 

News Desk

Recent Posts

रांची में फिर धमाल मचाने उतरेगी टीम इंडिया, 4 टी20 में 3 जीत; वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारत आगे

नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला…

3 hours ago

यूपी-बिहार से उत्तराखंड तक बदला मौसम, कहीं बाढ़ तो कहीं बारिश और बर्फबारी

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की गतिविधियां लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। उत्तर…

3 hours ago

ट्रंप के झटके के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, IT स्टॉक्स ने पकड़ी रफ्तार

मुंबई       अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा TCS, इंफोसिस, विप्रो और HCLTech समेत…

4 hours ago

महतारी वंदन योजना की 32वीं किश्त जारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की राशि

दुर्ग, 08 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की…

4 hours ago

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

दुर्ग, 08 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को अधोसंरचना, शिक्षा,…

4 hours ago