करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, सौंपा आमंत्रण पत्र..

रायपुर,7 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग, महानगर इकाई रायपुर द्वारा 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य ‘करम परब महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में युवा प्रभाग के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें करम परब महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाजजनों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज के प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए करम परब महोत्सव में शामिल होने की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री की सहमति पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि करम परब आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। रायपुर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के माध्यम से कंवर समाज की पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता और गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता रहेगी।

News Desk

Recent Posts

45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

 उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर टैनिंग, झाइयां, फाइन लाइन्स और ओपन पोर्स की समस्या…

56 minutes ago

आवारापन 2 OTT Release: इमरान हाशमी की फिल्म प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज, घर बैठे देख सकेंगे फैंस

 साल 2026 अभिनेता इमरान हाशमी के लिए बहुत शानदार रहा है। इमरान हाशमी ने इस…

1 hour ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को मिलेगा इजरायल का वीरता पुरस्कार, हाईजैक की कोशिश नाकाम की

नई दिल्ली/तेल अवीव 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

2 hours ago

रांची में फिर धमाल मचाने उतरेगी टीम इंडिया, 4 टी20 में 3 जीत; वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारत आगे

नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला…

4 hours ago

यूपी-बिहार से उत्तराखंड तक बदला मौसम, कहीं बाढ़ तो कहीं बारिश और बर्फबारी

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की गतिविधियां लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। उत्तर…

4 hours ago

ट्रंप के झटके के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, IT स्टॉक्स ने पकड़ी रफ्तार

मुंबई       अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा TCS, इंफोसिस, विप्रो और HCLTech समेत…

5 hours ago