विधानसभा चुनाव 2027 से पहले धामी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए वैणी-भुली योजना को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत दिसंबर में करीब पांच लाख महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये भेजे जाने की संभावना है। ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय बढ़ाना है।
मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में करीब साढ़े पांच लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इनमें से लगभग सवा तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। वैणी-भुली योजना के तहत शुरुआती प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रत्येक पात्र महिला को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से व्यक्तिगत लाभार्थियों को एक लाख रुपये और समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। योजना की अगली किस्त चुनाव के बाद जारी किए जाने की संभावना है।
महिलाओं को कारोबार से जोड़ने और उनके उद्यम को विस्तार देने के लिए सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर की मदद भी लेगी। इसके लिए संस्थान के साथ समझौता किया गया है। इसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूहों को चिह्नित कर प्रशिक्षण, कारोबार संचालन और बाजार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से भी उन्हें सहयोग मिलेगा। डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई-बुनाई और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान रहेगा।
500 सड़कों को दिसंबर में मिल सकती है मंजूरी
ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक करीब 500 नई सड़कों को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 2850 किलोमीटर और अनुमानित लागत 3700 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि 184 सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि करीब 700 सड़कें वनभूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में हैं। चौथे चरण में कुल 1492 सड़कों को मंजूरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश की हर बसावट को सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य है। पहाड़ी क्षेत्रों में निर्धारित आबादी के मानक पूरे करने के लिए दो से चार बसावटों को मिलाकर क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि इससे दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित ‘राजराजेश्वर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित…
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही अखिल…