Uncategorized

Maharashtra Politics: चाचा-भतीजे की मुलाकात से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल !

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। CM पद को लेकर बनी सहमति के बाद अब मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर माथापच्ची जारी है। इसी बीच आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार ने अपनी पत्नी और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल सहित अन्य नेताओं के साथ अपने चाचा शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे।

बता दें कि, ये मुलाकात ऐसे समय हुई जब राज्य में मंत्रिमंडल के गठन और विभागों के बंटवारे को लेकर सियासी चर्चाएं गर्म हैं। शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन भी था, और अजित पवार ने इसे एक व्यक्तिगत मुलाकात के रूप में प्रस्तुत किया। अजित पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “मैंने अपने चाचा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनसे आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात में कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।”

हालांकि, इस मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया तूल पकड़ा है। शरद पवार के साथ अजित पवार की ये मुलाकात देर तक चली, और इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ये मुलाकात खासतौर पर अजित पवार द्वारा राज्य में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर शरद पवार से मार्गदर्शन लेने का संकेत हो सकती है।

वहीं,  इसके अलावा, अजित पवार ने बीती रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। ये मुलाकात महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर थी। राज्य में BJP, NCP और शिवसेना महायुति का हिस्सा हैं, और सभी दलों की निगाहें विभागों के बंटवारे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही विभागों का एलान किया जा सकता है, लेकिन ये भी संकेत मिल रहे हैं कि गृह मंत्रालय BJP के पास ही रहेगा, और ये विभाग शिवसेना को नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अजित पवार की NCP ने शानदार प्रदर्शन किया था। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा और 41 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, शरद पवार की पार्टी को इस चुनाव में बड़ा नुकसान हुआ, और वो सिर्फ 10 सीटों पर ही सिमट गई।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago