Uncategorized

चंद्र ग्रहण आज, शाम को लाल हो जाएगा आसमान ! इन दो राशियों पर रहेगा प्रभाव

आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण है। ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य रहेगा।

ग्रहण का समय इस प्रकार है:

दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू

शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त

सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से ही शुरू हो चुका है।

बताया जा रहा है कि यह ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता और लोग सावधानी बरतते हैं। यानी आज दोपहर से शाम तक आसमान में चंद्र ग्रहण का नजारा देखा जा सकेगा।

बताए कि, आज लग रहा चंद्र ग्रहण सिंह राशि में है, इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा सिंह राशि वालों पर माना जा रहा है। सिंह राशि के ठीक सामने कुंभ राशि आती है, इसलिए कुंभ राशि के लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

इस वजह से इन दोनों राशियों के लोगों को आज खास सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है।

आज कोई बड़ी डील या नया काम शुरू करने से बचें।

बेवजह बहस या झगड़े में न पड़ें।

वाहन सावधानी से चलाएं।

अपने पार्टनर या परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें।

ग्रहण खत्म होने के बाद सभी राशियों के लोगों को स्नान करने की सलाह दी जाती है। घर में गंगाजल का छिड़काव करें और भगवान व अपने इष्टदेव को प्रणाम करें।

भारत में कहां-कहां दिख सकता है पूर्ण चंद्र ग्रहण?

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और पश्मिच बंगाल में पूर्ण चंद्र ग्रहण का दृश्य दिखाई दे सकता है।

भारत में जब शाम को चांद आएगा, तब वह पहले से ग्रहणग्रस्त होगा इसलिए उदय के समय ही उसमें हल्की लालिमा दिखाई दे सकती है। यही समय ब्लड मून देखने का सबसे बेहतर मौका होगा।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

16 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

17 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

19 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

19 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

19 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

2 days ago