लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई, जिसकी पुष्टि डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने की है। आग इतनी तेजी से फैली कि 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए, जिससे इलाके में जोरदार धमाके हुए और दहशत फैल गई।
बताए कि, इस हादसे में 50 से अधिक झुग्गियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। दमकल विभाग की 20 से ज्यादा गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया और बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। सिलेंडर धमाकों की वजह से पूरा इलाका दहल उठा और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं।
वहीं, इस घटना के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। कुछ लोगों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। सरकारी स्तर पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
आपको बता दें कि, आग की चपेट में कई मवेशी भी आ गए, जिन्हें बचाने का प्रयास किया गया। फिलहाल राहत और मलबा हटाने का काम जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और व्यक्ति फंसा न हो।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…