Uncategorized

जोश हेजलवुड के आगे बेबस नजर आए LSG के बल्लेबाज, पंत हुए चोटिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने एक और जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड रहे, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का पूरा रुख बदल दिया। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। RCB ने पहले गेंदबाजी करते हुए LSG को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। LSG की पूरी टीम सिर्फ 146 रन पर ऑलआउट हो गई। RCB की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

बताए कि, रसिक सलाम डार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन असली चमक जोश हेजलवुड की गेंदबाजी में दिखी। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और 1 महत्वपूर्ण विकेट लिया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने LSG के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।

मैच के दौरान एक बड़ा मोड़ तब आया जब हेजलवुड की एक तेज शॉर्ट पिच गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर लग गई। चोट लगने के कारण पंत को बीच में ही रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी चोट ने LSG की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया और टीम संभल नहीं पाई। इसके बाद हेजलवुड ने निकोलस पूरन को आउट किया और मिचेल मार्श को भी लगातार परेशान किया। मार्श ने 32 गेंदों में 40 रन जरूर बनाए, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।

146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत ठीक रही। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 49 रन बनाए। वह अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम की जीत की नींव रख दी। अंत में टिम डेविड ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।

मैच के बाद RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने जोश हेजलवुड की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हेजलवुड टीम के लिए बहुत कीमती खिलाड़ी हैं और उनका योगदान सोने जैसा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले सीजन में भी हेजलवुड ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

खुद जोश हेजलवुड ने कहा कि पिछले कुछ महीने उनके लिए मुश्किल रहे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। इस जीत के साथ RCB ने एक बार फिर साबित किया कि टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। टीम अब पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और खिताब की ओर मजबूती से बढ़ रही है।

admin

Recent Posts

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

37 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

37 minutes ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

47 minutes ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

49 minutes ago

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…

50 minutes ago