ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर इंसान के जीवन पर पड़ता है। इसी क्रम में अप्रैल 2026 के आखिर में बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह को बुद्धि, सोचने-समझने की क्षमता, बातचीत और व्यापार का ग्रह कहा जाता है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा, जबकि कुछ को इस दौरान थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी।
मिथुन राशि के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा। आय बढ़ सकती है और नए लोगों से संपर्क बनेंगे। करियर में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। पढ़ाई और नौकरी में सफलता के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
धनु राशि के लिए यह समय तरक्की और सफलता लेकर आएगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
मकर राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। घर का माहौल शांत और अच्छा रहेगा और काम में भी संतुलन बना रहेगा।x
मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापार में फायदा होगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
मेष राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा। छोटी-छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
वृषभ राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव भी हो सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें।
कुंभ राशि वालों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है।
बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करना शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की पूजा करें और अपनी वाणी पर संयम रखें।
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…