Lok Sabha : रायबरेली से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से कौन होगा उम्मीदवार?

यूपी की दो हाईप्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी को लेकर कांग्रेस में चल रही तनातनी खत्म हो गई है. कांग्रेस ने अमेटी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और उनके विश्वासपात्र के.एल. शर्मा को अमेठी से मैदान में उतारा जाएगा. प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगी. राहुल गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन भरेंगे.

इससे पहले खबर थी कि प्रियंका अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं, मगर सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि अमेठी से केएल शर्मा को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है, जबकि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि, वह अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गई हैं. रायबरेली राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र रहा है.

अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केवल इतना कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन मई दोपहर तीन बजे तक है.

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की इन दोनों सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की उम्मीद है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सोनिया गांधी से हार गए थे.

सूत्रों ने बताया कि गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं. इस सीट पर राहुल गांधी 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे. सूत्रों ने कहा कि यदि राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा जाता है तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के वक्त मौजूद रह सकती हैं. उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी की नजदीकी रिश्तेदार एवं कांग्रेस की पूर्व नेता शीला कौल के पौत्र को वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर तैयार रखा गया है.

सूत्रों के अनुसार, गांधी परिवार के करीबियों ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के लिए नामांकन पत्र पहले ही तैयार कर लिये हैं, हालांकि पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारी पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके नामांकन को लेकर चर्चा की है. शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गुरुवार देर शाम अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के पोस्टर और बैनर भी लाए गए. अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

4 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

14 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

15 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

16 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago