आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली और हरियाणा के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल है। इनके अलावा जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन को भी स्टार कैंपेनर बनाया गया है।
पंजाब के सीएम भी करेंगे प्रचार
40 स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन, सांसद संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय,आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय शामिल हैं।
बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सात लोकसभा सीटों में से चार सीट पर चुनाव लड़ रही है बाकी तीन पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं। दिल्ली और हरियाणा के लिए आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है।
इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार अपने सीनियर नेताओं के बगैर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन जेल में बंद हैं। केजरीवाल की गैर मौजूदगी में पार्टी की तरफ से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह ही चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…