Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल में 2 रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के रण में हिमाचल में पीएम मोदी की दो रैलियां होंगीं। हिमाचल में चुनाव प्रबंधन देख रहे नेताओं को लग रहा है कि चुनाव से पहले भी प्रधानमंत्री का फोकस हिमाचल की तरफ रहा है, इसलिए दो से ज्यादा दौरे शायद नहीं बन पाएंगे। हालांकि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे होंगे।

हिमाचल में सातवें चरण में चुनाव है और पड़ोसी राज्य पंजाब में भी सातवें चरण में ही वोट पड़ेंगे। इस अंतिम चरण के लिए सात मई, 2024 को नोटिफिकेशन होगी और 14 मई तक नॉमिनेशन होंगे। वोटिंग पहली जून, 2024 को है। हिमाचल भाजपा की तैयारी को देखें, तो 20 अप्रैल के आसपास प्रवासी कार्यकर्ता हिमाचल आने वाले हैं।

इस बार उत्तराखंड से कार्यकर्ता हिमाचल भेजे जा रहे हैं। हिमाचल के सभी 74 मंडलों के लिए एक कार्यकर्ता नियुक्त होगा और इसके लिए शिशु भाई धर्मा को प्रमुख बनाया गया है। मई महीने के शुरू में ही केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, अश्वनी वैष्णव और निर्मला सीतारमण इत्यादि हिमाचल प्रवास पर होंगे और ये अलग-अलग सामाजिक वर्गों के साथ सम्मेलन करेंगे। इसके बाद अगला चरण बड़ी रैलियों का होगा। इसका शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी चरण में हिमाचल में दो रैलियां करेंगे। उससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी दो-दो रैलियां हो सकती हैं।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago