मध्य प्रदेश

Lok Sabha Election : टिकट नहीं मिलने से BJP में बवाल, मैदान में उतरे CM मोहन-वीडी

Lok Sabha Election : मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 24 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए, लेकिन बची 5 सीटों के उम्मीदवार घोषित करने में भाजपा को पसीना आने लगा है। हालांकि दिल्ली में उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है। बीजेपी दिल्ली में प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन कर रही है तो वही मध्यप्रदेश बीजेपी में बवाल मचा हुआ है। पांच सीटों पर टिकट वितरण को लेकर पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है।

भाजपा में असंतोष

जानकारी के अनुसार बीजेपी में पांच सीटों पर टिकट वितरण को लेकर नेताओं में बगावत के सुर उठने लगे है। वही संगठन अब नाराज नेताओं को मनाने में जुट गए है और इसकी जिम्मेदारी सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपी हैं। हालांकि बीजेपी नेताओं की बगावत को दवाने की कोशिश कर रही है। खबर है कि बीजेपी ने सतना लोकसभा से चार बार के सांसद रहे गणेश सिंह को विधानसभा चुनाव में उतारा था, लेकिन वह चुनाव हार गए। इसके बाद भी बीजेपी ने सिंह को फिर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना दिया, इसी को लेकर बीजेपी नेताओं में असंतोष फैलने लगा है।Lok Sabha Election

मलैया हुए नाराज!

वही दमोह लोकसभा से बीजेपी ने राहुल लोधी को प्रत्याशी बनाया है। राहुल लोधी भी उपचुनाव में हार गए थे। उनकी हार का ठिकरा जयंत मलैया पर फोड़ा था। अब जयंत मलैया राहुल के टिकट को लेकर नाराज है, बीजेपी अब उन्हें भी मनाने की कोशिश में लगी हुई है। मलैया के अलावा बीजेपी के स्थानिय कई नेता नाराज चल रहे है। वही ग्वालियर में अनूप मिश्रा भी भारत सिंह कुशवाह को टिकट देने को लेकर नाराज चल रहे है।Lok Sabha Election

जबलपुर में भी असंतोष

जबलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के टिकट को लेकर भी बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। भाजपा विधायक अजय विश्नोई अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके है। तो वही धीरज पटेरिया भी नाराज है। सीधी लोकसभा से भी राजेश मिश्रा की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा नेताओं में नाराजगी सामने आई है। इसके अलावा रतलाम, सिंगरौली समेत कई लोकसभा सीटों पर भाजपा नेताओं में असंतोष समाने आ रहा है। भाजपा संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम मोहन यादव को नाराज नेताओं से बात करने को कहा है।Lok Sabha Election

 

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago