देश

लुधियाना के Pizza Outlet में देर रात मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई घटना

पंजाब के लुधियाना में एक पिज्जा आउटलेट पर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना शहर के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में देर रात हुई। हमलावरों ने आउटलेट के अंदर घुसकर कुछ ही सेकंड में तीन गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में नजर आ रहा है कि कुछ हमलावर पिज्जा आउटलेट के अंदर पहुंचते हैं और सिर्फ 3 से 4 सेकंड के अंदर लगातार फायरिंग कर देते हैं। अचानक हुई गोलीबारी से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा

फायरिंग के बाद Instagram पर ‘गोपी लाहोरिया ग्रुप’ नाम के एक पेज से पोस्ट सामने आई। इस पोस्ट में लुधियाना के पिज्जा आउटलेट पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि संबंधित लोग कथित तौर पर फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे, इसलिए उन्हें ‘छोटा सा ट्रेलर’ दिखाया गया। पोस्ट में आगे धमकी भी दी गई है कि अगली बार गोली सीधे माथे पर मारी जाएगी।

हालांकि, पुलिस ने अभी इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पोस्ट वास्तव में फायरिंग करने वालों से जुड़ी है या किसी ने फर्जी तरीके से जिम्मेदारी लेने की कोशिश की है।

CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फुटेज में फायरिंग से पहले और बाद की गतिविधियां भी कैद हुई हैं। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और CCTV में सामने आए सुरागों के बीच भी संबंध तलाश रही है।

फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल पुलिस का सबसे बड़ा फोकस हमलावरों तक पहुंचना और फायरिंग की वजह पता करना है। साथ ही सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट की तकनीकी जांच भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्ट किस अकाउंट से की गई और उसका फायरिंग की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के पीछे की असली वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल लुधियाना पुलिस CCTV फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 नई दिल्ली हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने…

9 hours ago

अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर…

9 hours ago

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड में इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब हलचल मची हुई है.…

9 hours ago

सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जब किसी को खुश करने पर आते हैं, तो उनका…

10 hours ago

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतें फिर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गई हैं. बुधवार को मल्टी…

10 hours ago