बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जब किसी को खुश करने पर आते हैं, तो उनका अंदाज भी कुछ अलग ही होता है. इस बार भाईजान ने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ की पूरी टीम को ऐसा सरप्राइज दिया कि पार्टी में पहुंचे लोग भी हैरान रह गए. सबको लगा था कि पनवेल फार्महाउस पर फिल्म की प्रमोशन स्ट्रैटजी को लेकर मीटिंग होगी, लेकिन वहां तो सलमान ने सबके लिए खास तोहफों का इंतजाम कर रखा था.
दरअसल, 12 नवंबर को सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस पर ‘मातृभूमि’ की कास्ट और क्रू के लिए एक खास गेट-टुगेदर रखा था. टीम को पहले से इस पार्टी के असली मकसद की भनक तक नहीं थी. वे इसे फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी एक सामान्य मीटिंग समझकर पहुंचे थे. लेकिन अंदर पहुंचते ही कहानी ने ऐसा टर्न लिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.
मीटिंग समझकर पहुंचे थे, हाथों में थमा दीं लाखों की घड़ियां!
डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी फिल्म की टीम के करीब 20 से 25 सदस्यों को स्विस लग्जरी ब्रांड्स Longines और Rado की घड़ियां गिफ्ट कीं. बताया जा रहा है कि पुरुष सदस्यों को Longines की घड़ियां दी गईं, जबकि महिला सदस्यों के लिए Rado की टाइमपीस चुनी गईं.
रिपोर्ट के अनुसार, हर घड़ी की कीमत करीब 2 लाख से 4 लाख रुपये के बीच थी. सलमान का यह सरप्राइज सिर्फ एक छोटा-सा थैंक्यू नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए यादगार तोहफा बन गया.
सलमान ने क्यों दिया इतना खास गिफ्ट?
इस पार्टी के पीछे सलमान का मकसद अपनी टीम की मेहनत और साथ के लिए शुक्रिया कहना था. फिल्म को तैयार करने के दौरान कई तरह की चुनौतियां और देरी सामने आईं, लेकिन कास्ट और क्रू प्रोजेक्ट के साथ जुड़े रहे. पोर्टल से बातचीत में एक सूत्र ने बताया- सलमान ने कहा कि यह ‘मातृभूमि’ के लिए की गई मेहनत के प्रति उनकी तरफ से एक छोटा-सा आभार है.
वहीं, मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी में मौजूद एक शख्स ने बताया कि सलमान फिल्म के अब तक के सफर से खुश हैं. फिल्म कई मुश्किलों और देरी के बाद रिलीज के करीब पहुंच रही है, इसलिए वह राहत महसूस कर रहे हैं. 10 नवंबर को ट्रेलर लॉन्च के बाद उन्होंने अचानक 12 नवंबर को पूरी टीम को मिलने के लिए बुला लिया.
पार्टी में कौन-कौन हुआ शामिल?
सलमान के इस खास गेट-टुगेदर में फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया के अलावा चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया और विपिन भारद्वाज भी मौजूद थे. इनके साथ फिल्म की बाकी टीम के सदस्य भी इस जश्न का हिस्सा बने.
इस पार्टी ने एक बार फिर दिखाया कि सलमान अपने प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के साथ खुशी बांटने का मौका नहीं छोड़ते. इस बार तोहफे भी ऐसे थे, जिन्हें टीम लंबे समय तक याद रखेगी.
4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘मातृभूमि’
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में सलमान खान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने उस टकराव के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था.
फिल्म की कहानी सैनिकों, उनके परिवारों, उनके बलिदान और युद्ध की मानवीय कीमत के इर्द-गिर्द घूमती है. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, लेकिन 16 मार्च 2026 को मेकर्स ने इसका टाइटल बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया.
फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होगी, जो इसी दिन रिलीज होने वाली है.
नई दिल्ली हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने…
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर…
बॉलीवुड में इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब हलचल मची हुई है.…
मुंबई सोना-चांदी की कीमतें फिर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गई हैं. बुधवार को मल्टी…
रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास…