Categories: देश

इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 नई दिल्ली

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने वाले गियाकोमो फिलिबेक की वीडियो हटाने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. याचिका में उस वीडियो को हटाने की मांग की गई है। 

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई. यह याचिका भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की बेंच के सामने रखा गया था. CJI ने कहा कि इस याचिका को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा. वादी ज़ाहिद अली ने अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 

याचिकाकर्ता ने मामले में तेलंगाना सरकार से माफी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT जांच की मांग की गई है। 

अधिवक्ता रिज़वान अहमद ने कोर्ट से मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोप लगाया कि 'पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स' (PES) के महासचिव फिलिबेक ने समिट में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया था। 

गियाकोमो ने क्या कहा था
बता दें, गियाकोमो फिलिबेक तेलंगाना के हैदराबाद में भारत समिट में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में यूरोपियन सोशलिस्ट्स (PES) के महासचिव गियाकोमो फिलिबेक ने भारतीय लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसे बचाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़े होने की जरूरत है. उन्होंने राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अभियान का समर्थन किया और 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत की वकालत की. इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से कांग्रेस का नारा 'वोट चोर, गद्दी छोड़' भी दोहराया और इसका अंग्रेजी अनुवाद भी किया था. उनके इसी वीडियो को हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसपर जल्द सुनवाई होने वाली है। 

News Desk

Recent Posts

अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर…

8 hours ago

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड में इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब हलचल मची हुई है.…

9 hours ago

सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जब किसी को खुश करने पर आते हैं, तो उनका…

9 hours ago

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतें फिर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गई हैं. बुधवार को मल्टी…

9 hours ago

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास…

10 hours ago