बर्खास्त लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर फिर गिरफ्तार, आय से ज्यादा संपत्ति का है मामला

पंजाब पुलिस की चर्चित बर्खास्त लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर, जो सोशल मीडिया पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और इंस्टाग्राम रील्स के लिए मशहूर थीं, अब कानून के शिकंजे में हैं। विजिलेंस विभाग ने उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी बठिंडा ज़ोन की विजिलेंस टीम ने की। जांच में सामने आया है कि अमनदीप की कुल आमदनी करीब 1.08 करोड़ रुपये थी, जबकि उनके खर्च 1.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गए थे। यानी उन्होंने जितनी कमाई की, उससे करीब 30 लाख रुपये ज्यादा खर्च किए। विजिलेंस विभाग को शक है कि ये पैसा अवैध स्रोतों से आया है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है अमनदीप कौर

ये पहली बार नहीं है जब अमनदीप कौर विवादों में आई हैं। 2 अप्रैल 2025 को बठिंडा पुलिस ने उन्हें एक थार SUV से 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उन्हें लाडली धी चौक के पास से पकड़ा गया था। ड्रग्स मिलने के बाद अमनदीप को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद वह 29 अप्रैल को ड्रग्स केस में जमानत पर रिहा हुई थीं। लेकिन अब विजिलेंस जांच के चलते उन्हें एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है।अमनदीप कौर सोशल मीडिया पर अपने महंगे कपड़ों, गोल्ड ज्वेलरी, Rolex घड़ी, और Thar गाड़ी के लिए चर्चित थीं। वह कई लोगों के लिए रोल मॉडल भी बनी थीं। लेकिन अब वही चमकदार लाइफस्टाइल शक के घेरे में है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए ऐसी संपत्तियां अर्जित की हैं, जिनका कोई हिसाब नहीं मिल रहा।

पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर को आम पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन जब वह दफ्तर पहुंचीं, तो उन्हें वहीं गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। विजिलेंस अब उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और किसी भी संदिग्ध रिश्तों की गहराई से जांच करेगी। गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें पहली बार कोर्ट लाया गया था, तो मीडिया ने सवाल पूछे। इस पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा –
“ये सब झूठ है।”  उस वक्त उन्होंने मुंह मास्क और दुपट्टे से छिपा रखा था और पुलिस की गाड़ी में बैठकर तुरंत चली गईं। अमनदीप कौर के खिलाफ विजिलेंस ने कई दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन्स जुटा लिए हैं। आने वाले दिनों में उन्हें जुर्माना, प्रॉपर्टी जब्ती या और भी केसों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस उनके संपर्क में रहे लोगों की भी लिस्ट बना रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

46 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago