हरियाणा

एक्शन मोड में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, ग्रीवेंट मीटिंग में लगाई अधिकारियों को फटकार

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एक्शन मोड में है सीएम नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद मुख्यमंत्री सैनी की टीम के मंत्री और विधायक अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे है और लोगों की शिकायतें सुनकर उनका निपटारा कर रहे है ताकि जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और जो अधिकारी लापरवाही कर रहे है उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रेवाड़ी पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की और इस मीटिंग में अलग-अलग इलाकों से पहुंचे कई लोगों की 21 शिकायतें सुनी जिसमे से कई शिकायतों का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मौके पर ही निपटारा किया लेकिन इस दौरान इलाके की बबीता, मोनिका और सुमन भी जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के समक्ष पहुंची इन महिलाओं ने मंत्री विपुल गोयल को बताया कि उनके इलाके में जोहड़ (तालाब) की पैमाइश में देरी हो रही है कई बार उन्होंने नगर परिषद को पत्र लिखकर जोहड़ की पैमाइश कराने को कहा था, लेकिन चार महीने होने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसके बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को लापरवाही करने के मामले में फटकार लगाई..
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों से पूछा कि.. मामले में देरी क्यों हुई, साथ ही विपुल गोयल ने नगर परिषद के अधिकारियों से इस मामले में जल्द रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट पेश होने के बाद इस मामले में जल्द कार्रवाई होगी और महिलाओं को आश्वासन दिलाया कि उन्हे किसी भी प्रकार की कोई दिक्त नहीं आएगी साथ ही इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान होना चाहिए लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा हालांकि तहसीलदार ने अपनी सफाई में बताया कि रिकॉर्ड नहीं मिलने के कारण देरी हुई थी लेकिन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने साफ किया कि, किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी..
हालांकि मामले सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मामले में जांच के आदेश दिए है और जल्द मामले में रिपोर्ट मांगी है.. हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में बीजेपी के आने के बाद प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है दूसरी बार फरीदाबाद से चुनाव जीतने के बाद विपुल गोयल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जिसके बाद वो लगातार जनता की सेवा में जुटे हुए है चाहे ग्रीवेंस मीटिंग में लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने की बात हो या फिर औचक निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों का फीडबैक लेने की बात हो कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने साफ किया है, उन्हे जो जिम्मेदारी मिली है वो उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे है और प्रदेश की जनता को किसी भी तरह की कोई दिक्कत परेशानी नहीं होने देंगे… ।

ये भी पढ़ें:

यमुना क्लीन को लेकर अमित शाह की हाईलेवल बैठक

GURJAR AARAKSHAN NEWS : आरक्षण की ‘आग’ में फिर जलेगा राजस्थान, बैंसला ने दी चेतावनी ?

Maa: जारी हुआ ‘मां’ का पहला पोस्टर, शौतान से आंख मिलाती नजर आईं काजोल; तीन साल बाद सिनेमाघरों में लौटेंगी

krant Nama

Recent Posts

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

9 minutes ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

18 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

19 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

19 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

20 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

21 hours ago