हेल्थ

KIWI: अपनी डाइट में रोज एक कीवी करें एड, विटामिन-मिनरल्स से भरपूर है कीवी, कीवी से होगा इम्यून सिस्टम मजबूत।

KIWI: अपनी डाइट में रोज एक कीवी करें एड

देखिए कहा जाता है फ्रूट हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है और हमें हमारी सेहत को सही रखने और हमारे शरीर को उचित मिनरल्स और विटामिन देने के लिए हमें चाहिए हम हमारी डाइट में हर चीज का प्रोपर बेलेंस बना कर रखें। और अगर हम हमारी डाइट में फ्रूट्स को एड करते है तो इसका सीधा सा मतलब ये है कि हम हमारी हेल्थ को लेकर कान्शियस है। लेकिन एक ऐसा फ्रूट है जो आपको एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे देता है

ये फ्रूट खाने से आपको आपके शरीर में कई सुधार देखने को मिलेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मैं किस फ्रूट की बात कर रही हूं। तो आपको बता दूं कि मैं बात कर रही हूं विटामिन-सी का पावरहाउस कहे जाने वाले कीवी की। कीवी जितनी छोटी होती है वो उतनी ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है

कीवी में विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व कूट-कूटकर भरे होते हैं। तो कीवी के फायदों को देखते हुए आपको रोजाना एक कीवी खाना शुरू कर देना चाहिए। अब आप सोचेंगे कि फायदे क्या मिलेंगे इसके तो आइए बताते है रोजाना एक कीवी खाने के फायदे।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
कीवी में विटामिन-सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। रोजाना एक कीवी खाने से सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
कीवी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। ये कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की गतिविधि को बेहतर तरीके से चलाने में भी मदद करता है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
कीवी में पोटैशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने के लिए मददगार होता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए गुणकारी
कीवी में विटामिन-C और विटामिन-E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये तत्व त्वचा को निखारने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।

नींद की गुणवत्ता में सुधार
कीवी में सेरोटोनिन पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना सोने से पहले एक कीवी खाने से नींद अच्छी आती है और नींद न आने की समस्या दूर होती है।

आंखों के लिए लाभदायक
कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

वजन घटाने में सहायक
कीवी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है
कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा फल है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है
कीवी में विटामिन-K और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

तनाव कम करने में मददगार
कीवी में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव को कम करने में मदद करते हैं। ये मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है और मूड को अच्छा रखता है।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago