फ़ूड

CHEESE ALOO TIKKI: घर पर ही बनाएं कुरकुरी आलू की टिक्की, चटपटी और बेहद चीजी बनेगी आलू टिक्की, बाहर नहीं, घर पर मिलेगा लजीज जायका।

CHEESE ALOO TIKKI: घर पर ही बनाएं कुरकुरी आलू की टिक्की

आज के टाइम में बाहर का खाना हमारे जीवन को चारों ओर से घेरे खड़ा है और काफी मन पर कंट्रोल करने के बाद भी हमारा मन बाहर की चीजों को खाने की ओर ऐसे दौड़ता है जैसे किसी स्टेशन तक पहुंचने के लिए ट्रेन दौड़ती है। और उसकी रफ्तार भी ऐसी होती है जो किसी की पकड़ में नहीं आती। कहने का मतलब है बाहर के खाने की अगर क्रेविंग होती है तो जब तक हम कुछ अच्छा ना खा लें तब तक हमारा मन खुश नहीं होता और जैसे ही हमें कुछ स्वादिष्ट और चटपटा खाने को मिलता है हमारा मन बहुत ज्यादा खुश हो जाता है।

लेकिन यहां एक बात ये सामने आती है कि, अगर हम बाहर के खाना खाते हैं, तो उससे हमें बहुत सी बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है। क्योंकि बाहर का खाना चटपटा, कुरकुरा होने के साथ-साथ अनहेल्दी और काफी ऑयली भी होता है। तो ऐसे में क्या किया जाए, तो आइए आज हम आपको बताते है कि, अगर आपका मन कुछ चटपटा खाने का करें, तो आपको अपने घर पर ही आलू चीज टिक्की बना लेनी है जिसका स्वाद आपको दीवाना बना देगा और आपकी चटपटा खाने की क्रेविंग को कम कर देगा। तो आइए जानते है आलू चीज टिक्की बनाने की सामग्री

आलू चीज टिक्की बनाने की सामग्री :

टिक्की के लिए
• 3 मध्यम आकार के – उबले और मैशड आलू
• ½ कप – ब्रेड क्रम्ब्स
• 2 चम्मच – हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
• 1-2 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
• ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
• ½ छोटा चम्मच – चाट मसाला
• ¼ छोटा चम्मच – गरम मसाला
• 2 बड़े चम्मच – कॉर्नफ्लोर (बाइंडिंग के लिए)
• स्वादानुसार – नमक
फिलिंग के लिए
• मोजेरेला चीज (कद्दूकस किया हुआ) – ½ कप
• चिली फ्लेक्स – ¼ छोटा चम्मच
कोटिंग के लिए
• कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
• पानी – 2 बड़े चम्मच
• ब्रेड क्रम्ब्स – ½ कप
• तेल – तलने के लिए

आलू चीज टिक्की बनाने की विधि :

• आलू चीज टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले उबले और मैश किए हुए आलू में ब्रेड क्रम्ब्स, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक डालें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छी तरह मिलाएं जिससे टिक्की का मिक्सचर अच्छे से बाइंड हो जाए।

• अब तैयार मिक्सचर से छोटे-छोटे हिस्से लें और हथेली पर गोल कर फैला लें। बीच में एक चम्मच मोजेरेला चीज रखें और हल्के हाथों से चारों तरफ से बंद करके टिक्की की शेप दें। अब इसे अच्छी तरह सील करें जिससे तलते समय चीज बाहर ना निकलें।

• अब एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर पतला घोल बनाएं। टिक्कियों को इस घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें। इससे टिक्की ज्यादा क्रिस्पी और देखने में अट्रैक्टिव बनेगी।

• अब एक पैन में तेल गरम करें और टिक्कियों को धीमी से मीडियम फ्लेम पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।

• गरम-गरम आलू चीज टिक्की को हरी चटनी, टमैटो सॉस या गार्लिक मेयोनीज डिप के साथ सर्व करें।

तो लीजिए तैयार है आपकी आलू चीज टिक्की। इसका कुरकुरापन और अंदर से चीज़ी टेक्सचर आपको जरूर पसंद आएगा। और अगर आप इसमें स्पाइसी ट्विस्ट चाहते हैं, तो टिक्की के मिक्सचर में थोड़ा चाट मसाला और चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं। अगली बार जब कुछ चटपटा खाने का मन करें, तो ये आसान और टेस्टी रेसिपी जरूर ट्राई करें!

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

5 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

5 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

5 hours ago