देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से ठंड का एहसास होने लगा था क्योंकि बीते दिनों तेज हवाएं चली लेकिन अब तापमान में बढ़त शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च को पश्चिम हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार है जिससे पहाड़ी इलाकों बारिश और बर्फबारी होगी लेकिन मैदानी इलाकों में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
भारतीय मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को सुबह के समय हवा की रफ्तार 4-6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है लेकिन धीरे-धीरे हवा की रफ्तार और बढ़ेगी। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से 10से 12 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच जाएगी। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने के अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन में तापमान में 4 प्वाइंट तक तेजी की उम्मीद है। 7 मार्च को न्यूनतम तापमान 13 तो 12 मार्च तक ये 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है औऱ दिल्ली में अब हर दिन तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…
नई दिल्ली जब भी सर्दी का मौसम आता है या फिर तेज बारिश होती है…
मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी बस्तर के…
भोपाल मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से भारी बारिश का दौर थमने से मानसून…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार…
माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की…