G7 से पहले इटली की संसद में चले लात-घूसे

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में G 7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली में है लेकिन ऐसा क्या हुआ कि पीएम मोदी के पहुंचने से पहले वहां संसद में जमकर सांसदों के बीच लात-घूसे चल पड़े। सोशल मीडिया पर इटली के संसद का ये मारपीट वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इटली में G7 शिखर सम्मेलन से पहले वहां की संसद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इटली की संसद में सांसदों के बीच एक बिल को लेकर जमकर लात-घूसे चले. संसद के भीतर मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली के कुछ क्षेत्रों को स्वायत्तता देने से जुड़े एक बिल को लेकर संसद के भीतर विवाद शुरू हुआ था। इस बिल का समर्थन करने वाले और विरोधी सांसदों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट तक जा पहुंचा। वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्षी पार्टी के सांसद और सरकार में मंत्री को इटली का झंडा देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन विपक्ष के सांसद ने झंडा लेने से इनकार कर दिया और पीछे हट गए. इस बीच अन्य सासंदों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात और घूसे चलने लगे।

बता दें कि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इटली के विदेश मंत्री ने खेद जताते हुए कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं हमें एक और उदाहरण पेश करना है, ना कि राजनीतिक समस्याएं सुलझाने के लिए लात-घूसे चलाने हैं।

आपको बता दें कि इटली में 50वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुख जुटे हैं इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक शामिल हैं। ऐसे में इटली की संसद के अंदर से सांसदों का मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे है जिसको लेकर विपक्ष के सांसद भी सरकार पर सवाल उठा रहे है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

37 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 hour ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago