Delhi: चांदनी चौक में आग से 50 से अधिक दुकानें जल कर खाक

राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार शाम लगी आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई और दमकल कर्मी रातभर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। अधिकारियों ने  बताया कि इमारतों के गिरे हुए कुछ हिस्सों में अब भी लपटें उठ रही हैं और प्रशीतन अभियान जारी है।

बता दें कि, चांदनी चौक के पुराने कटरा मारवाड़ी मार्केट में बीते कल शाम करीब पांच बजे आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर सुबह साढे चार बजे काबू पा लिया गया।

admin

Recent Posts

करौली में प्रेम विवाह ने बदले पंचायत चुनाव के समीकरण, दो समाजों की एकजुटता से नैना धानका बनीं सरपंच

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रेम विवाह ने पंचायत चुनाव की पूरी…

2 days ago