केजरीवाल के PA पर मारपीट का आरोप, थाने पहुंची स्वाति मालीवाल…

दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से सनसनीखेज आरोप लगाए जाने का दावा किया. पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई. कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया. आईए, जानते हैं कि इस पूरे मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि दिल्ली सीएम आवास के भीतर से सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली पुलिस को दो पीसीआर कॉल की गई थीं. कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं. उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. ये आरोप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार (Personal Assistant) पर लगाए गए.

स्वाति मालीवाल सोमवार सुबह 9.10 बजे सीएम हाउस पहुंची थीं. वह मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलना चाहती थीं लेकिन सीएम के निजी स्टाफ ने उन्हें केजरीवाल से मिलने नहीं दिया. इसके बाद मालीवाल ने सुबह 9.31 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया. यह कॉल सुबह 9.34 बजे नॉर्थ कंट्रोल रूम को ट्रांसफर की गई. नॉर्थ कंट्रोल रूम ने सुबह 9.39 बजे डीडी एंट्री में सुधार किया गया.

दिल्ली पुलिस की डेली डायरी (डीडी) एंट्री से पता चला है कि सुबह 9.34 बजे पुलिस को कॉल की गई. पुलिस लॉगशीट के मुताबिक, कॉलर ने कहा कि मैं अभी सीएम के घर पर हूं, उन्होंने अपने पीए विभव कुमार के साथ बुरी तरह मारपीट की है.

इसके बाद डीडी एंट्री में सुधार किया गया, जिसमें कहा गया कि सीएम ने विभव से पिटवाया है. पुलिस के मुताबिक, एक ही पीसीआर कॉल आई थी. इस कॉल एंट्री में बाद में सुधार कराया गया.

इस सूचना के बाद पुलिस स्टेशन ऑफिसर सीएम आवास पर पहुंचे. उन्होंने स्वाति मालीवाल को पुलिस स्टेशन आने के लिए राजी किया. इसके कुछ मिनट बाद ही मालीवाल पुलिस स्टेशन पहुंचीं. इस बीच ही उनके साथ मारपीट की खबर फैल गई. थोड़ी देर में ही मालीवाल पुलिस स्टेशन से चली गईं.

दिल्ली पुलिस का क्या है कहना?

वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइन थाने आई थीं, उन्होंने घटना के बारे में बताया है, हम वेरिफाई कर रहे हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि स्वाति ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है.

इस पूरे मामले पर डीसीपी नॉर्थ ने कहा कि सोमवार सुबह 9.34 बजे सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन पर पीसीआर कॉल की गई, जिसमें कहा गया कि सीएम हाउस में उनके साथ मारपीट की गई है. कुछ देर बाद सांसद मैडम सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन पहुंची. हालांकि, वह यह कहकर चली गईं कि वह बाद में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी.

बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने स्वाति मालीवाल के आरोपों पर कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के पीए ने उनके साथ मारपीट की. दिल्ली के सीएम हाउस से कॉल की गई. याद रखिए, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चुप्पी साध रखी थी. वह वास्तव में उस समय भारत में भी नहीं थी और लंबे समय से भारत नहीं लौटी थी.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago