‘केजरीवाल को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट…’, अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत को स्पेशल ट्रीटमेंट बताया है| एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह कोई रूटीन जजमेंट नहीं है. इस देश में बहुत सारे लोग मानते हैं कि स्पेशल ट्रीटमेंट मिला है.’

केजरीवाल के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सीएम की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जेल में छिपे हुए कैमरे लगाए थे, अमित शाह ने कहा, ‘तिहाड़ उनके एडमिनिस्ट्रेशन के अंतर्गत आता है. वे झूठ बोलते रहते हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय का दिल्ली जेल प्रशासन से कोई लेना-देना नहीं है.’

दिल्ली शराब मामले में गिरफ्तार और तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 10 मई को रिहा किया गया था। अमित शाह ने एक साक्षात्कार में केजरीवाल की टिप्पणियों का भी जवाब दिया जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर INDIA Bloc 4 जून को चुनाव जीतता है तो अरविंद केजरीवाल को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

केजरीवाल के बयान को अदालत की अवमानना बताते हुए अमित शाह ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह स्पष्ट रूप से सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है. वह (अरविंद केजरीवाल) यह कहना चाह रहे हैं कि अगर कोई जीत कर आता है तो सुप्रीम कोर्ट उसे जेल नहीं भेजता, भले ही वह दोषी हो. जिन जजों ने दिल्ली के सीएम को जमानत दी, उन्हें सोचना होगा कि उनके फैसले का उपयोग या दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है.’

मालूम हो कि दिल्ली के सीएम को  2 जून तक जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करना होगा. केजरीवाल जमानत दिशानिर्देशों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते हैं. केजरीवाल को अपने केस के बारे में बोलने से भी मना किया गया है. इसके अलावा वह किसी गवाह से भी बातचीत नहीं कर सकते.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

22 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago