कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार, 18 कारतूस और राइफल बरामद

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया कत्ल मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. इनकी हत्या में शामिल एक भगोड़े आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह हत्या 2022 में संदीप नंगल अंबिया की नकोदर के गांव मल्लियां में एक मैच के दौरान 5 हमलावरों ने की थी. उसमे से एक स्वर्णसिंह भी था आज पुलिस ने उसके घर से 18 जिंदा कारतूस और 12 बोर राइफल बरामद किए गए हैं.

आपको बता दे कि जब हत्या हुई तब मैच चल रहा था और पांच लोगों ने खिलाड़ी के चेहरे से लेकर सीने तक में वार किया था. सभी ने धुआधार फायरिंग की थी. गोलियों के शोर से स्टेडियम में काफी अफरा तफरी मच गई थी। यह घटना 14 मार्च 2022 को शाम करीब 6 बजे की है. हमलावर सफेद रंग की गाड़ी में आए थे तथा उन्होंने खिलाड़ी पर 20 फायर किए.

इस पूरे मामले में पुलिस को सफलता मिली है. हत्या के आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान स्वर्णसिंह के रूप में हुई है. आरोपी प्रीतम एन्कलेव अमृतसर का रहने वाला है तथा वह घटना के बाद ही भाग गया था, जिसके कारण कोर्ट के द्वारा वह भगोड़ा करार कर दिया गया. स्वर्णसिंह द्वारा बाकी गैंगस्टरों को उसके घर में रहने की जगह दी गई थी.

admin

Recent Posts

तेज बारिश से नोएडा मेट्रो स्टेशन के नीचे अचानक गिरा डिवाइडर, एक व्यक्ति घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते…

1 hour ago

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली सरकार बढ़ाएगी अनुदान, मुफ्त बिजली समेत कई सुविधाएं

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री…

2 hours ago

माथे पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, एंटी पेपर लीक बिल पर आज संसद में बड़ी चर्चा

संसद का मानसून सत्र जारी है और मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा…

2 hours ago

संसद में हंगामे के बीच सायोनी घोष का विपक्ष पर हमला, बोलीं- चर्चा से भागना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं

पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद सायोनी…

21 hours ago

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

2 days ago