Categories: मनोरंजन

अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, ‘श्री रामायण कथा’ से करेंगी डेब्यू

दर्शक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता के किरदार निभा रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया सेंसेशन और इन्फ्लूएंसर अंजलि अरोड़ा ने भी एक धमाकेदार एंट्री दे दी है। उन्होंने घोषणा की है कि वे अभिषेक सिंह की फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं, जिसमें वे देवी सीता का किरदार निभाएंगी।

यह फिल्म भी हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित है।

अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में ‘ईटाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में खुद को भाग्यशाली बताया कि उन्हें सीता का रोल निभाने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि निर्देशक ने उन्हें बताया था कि कई अन्य अभिनेत्रियां भी इस रोल के लिए दौड़ में थीं, लेकिन मेकर्स ने उन्हें चुना। वे पिछले महीने ही इस रोल के लिए चुनी गई थीं और वर्तमान में किरदार में ढलने के लिए वर्कशॉप अटेंड कर रही हैं और वीडियोज देख रही हैं।

यह तो स्वाभाविक है कि अंजलि अरोड़ा की तुलना साई पल्लवी से होगी, जो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभा रही हैं। हालांकि, अंजलि इस तुलना को लेकर खुश हैं। उनका कहना है, “अगर मेरी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्रियों से की जाती है, तो मैं खुश होऊंगी।”

लेकिन उन्हें थोड़ी चिंता भी है कि उनकी सोशल मीडिया वाली छवि लोगों को प्रभावित कर सकती है। बता दें कि अंजलि ‘कच्चा बादाम’ गाने पर अपने वायरल डांस वीडियो के बाद रातोंरात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उन्हें रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में भी भाग लेने का मौका मिला था।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago