जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर मतदान टल गया है. इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी थी, लेकिन अब यहां छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा. अपनी पार्टी, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) और भाजपा ने चुनाव आयोग से कश्मीर घाटी की इस सीट पर 7 मई को होने वाला मतदान स्थगित करने का अनुरोध किया था. इन राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग से कहा था कि हालिया बर्फबारी और भूस्खलन के कारण अनंतनाग और राजौरी को जोड़ने वाला मुगल रोड अवरुद्ध हो गया है, जिससे चुनाव प्रचार प्रभावित हो रहा है.
हालांकि, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सड़क खुली है, और अनंतनाग राजौरी तक यात्रा करना संभव है. आयोग ने कहा कि अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के लिए सिर्फ मतदान की तारीख को संशोधित किया गया है. नामांकन दाखिल करने, जांच और वापसी सहित सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं. इस सीट पर 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतदान की तारीख को छोड़कर अन्य कोई बदलाव नहीं हुआ है. भाजपा ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, और उसके द्वारा किसी प्रॉक्सी उम्मीदवार का समर्थन करने की संभावना है.
महबूबा मुफ्ती और मियां अल्ताफ के बीच मुख्य मुकाबला
Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान सीमा के नजदीक अनूपगढ़-सूरतगढ़…
Tonk Panchayat Election 2026: राजस्थान के टोंक जिले में पंचायत चुनाव से पहले मिठाई के…
Arjun Ram Meghwal Viral Video: राजस्थान के बीकानेर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का…
Pia Dandiya US Election 2026: राजस्थान के जयपुर से पारिवारिक रिश्ता रखने वाली भारतीय मूल…
Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रेम विवाह ने पंचायत चुनाव की पूरी…
रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय…