हरियाणा

पानीपत: JJP कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, JJP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी CM रहे उपस्थित

पानीपत: JJP कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

 

JJP ने पानीपत में गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन एक निजी फार्म हाउस में किया गया था, और इसे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बृज शर्मा ने अध्यक्षता दी

ये बैठक मुख्य रूप से आगामी पंचायत और शहरी निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करने और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की मौजूदा कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता ने कभी भी इतनी गंभीर दुर्दशा नहीं देखी। उनका कहना था कि, हर दिन हत्या, बलात्कार और डकैती जैसी घटनाएं घट रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, वर्तमान BJP सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि, CM की बैठकों में ये साफ देखा जा सकता है कि, अधिकारी और विभागीय व्यवस्था पर उनका नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि, “अगर CM के पास ताकत नहीं है, तो स्पष्ट है कि, सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है “।

वहीं किसानों के मुद्दों पर बात करते हुए, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, प्रदेश की अनाज मंडियों में किसान अपनी फसल को MSP से कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने BJP सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने और मंडी व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने का आरोप लगाया।

उनका ये भी कहना था कि, किसान आज भी उचित दाम और समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन सरकार की नीतियों ने उन्हें और कठिन परिस्थितियों में डाल दिया है।

दुष्यंत चौटाला ने आगे ये भी स्पष्ट किया कि, JJP आगामी पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों तक BJP सरकार की असफलताओं और जनता की वास्तविक समस्याओं को पहुंचाएंगे। उनका कहना था कि, पार्टी हर वर्ग के हक की लड़ाई लड़ने और लोगों की आवाज़ बनने के लिए प्रतिबद्ध है

वहीं अजय सिंह चौटाला ने भी बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि, जननायक जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य हमेशा जनता की सेवा और समाज के उत्थान पर केंद्रित रहा है।

“हम सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए राजनीति करते हैं,” अभय चौटाला ने कहा कि, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि, वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता की समस्याओं को समझें और उन्हें हल करने के लिए पार्टी स्तर पर पहल करें।

अभय चौटाला ने ये भी कहा कि, हर वर्ग के लोग BJP सरकार की नाकामियों से परेशान हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि, ये बदलाव केवल JJP ही ला सकती है। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को हल करने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान बताया कि, पार्टी आगामी चुनावों के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करना और चुनावों में जन-जागरूकता अभियान चलाना शामिल है।

बैठक में ये भी चर्चा हुई कि, पार्टी का ध्यान केवल चुनावी रणनीति पर नहीं होगा, बल्कि वास्तविक समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने पर भी रहेगा।

पानीपत में हुई इस बैठक में कई स्थानीय और जिला स्तरीय नेताओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि, पार्टी का फोकस केवल सत्ता तक पहुंचने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी भलाई पर रहेगा।

बैठक में ये भी तय किया गया कि, पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और शिकायतों को इकट्ठा करेंगे और पार्टी के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

 

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

3 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

5 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

6 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

6 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

6 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

7 hours ago