हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ (भाजपा) के साथ साढ़े चार साल पुराना गठबंधन तोड़ने के बाद अजय चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की।
पार्टी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में जेजेपी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि बैठक में कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया कि पार्टी को हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ने की संभावना तलाशनी चाहिए। बता दें कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव 25 मई को होंगे।
नई दिल्ली इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…
पणजी गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…
तेहरान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…
नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…
देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…