देश

पहल्गाम आतंकी हमला: धर्म पूछ-पूछकर गोलियां बरसाईं, दहला देने वाली चश्मदीदों की गवाही

इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर हैं, वहीं करीब 20 लोग घायल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर जरूरी कदम उठाने को कहा है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक बेहद ही दिल दहला देना वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको दिखा नहीं सकते लेकिन जो बात वीडियो में कही गई है वो बता रहे हैं। एक महिला रोती हुई मदद मांग रही है वह वहां मौजूद किसी स्थानीय व्यक्ति से कह रही है कि आतंकी धर्म पूछ-पूछकर लोगों को गोली मार रहे थे।

हमले की भयावहता और चश्मदीदों की गवाही

हमले के तुरंत बाद सामने आए वीडियो में एक महिला रोते हुए कहती है, “मैं और मेरे पति यहां पर बैठकर भेल खा रहे थे। इस बीच आतंकी आते हैं और कहते हैं, ‘ये मुस्लिम नहीं लग रहे, इन्हें मार दो’ और मेरे पति को गोली मार दी।” एक अन्य महिला कहती है, “मेरे पति को बचा लो…वो वहां पर पड़े हैं।” एक और महिला अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाती है, “कोई मेरे बेटे को बचाए।” इन चश्मदीदों की गवाही इस हमले की क्रूरता और निर्दोष लोगों पर हुए अत्याचार को दर्शाती है।​

सरकारी प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि “इस घृणित कृत्य के पीछे जो भी हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।” गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत श्रीनगर के लिए रवाना होकर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और कहा, “इस घृणित आतंकवादी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”

क्षेत्रीय और राष्ट्रीय प्रभाव

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी और क्षेत्र में शांति की स्थिति बन रही थी। इस हमले ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। यह घटना दर्शाती है कि आतंकवादी तत्व अभी भी सक्रिय हैं और निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Vishal Singh

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

21 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

22 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago