Uncategorized

Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 5 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर बेहिबाग पीएस के कद्देर गांव में हुआ। इस दौरान दोनों ही तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर हो गए जबकि 2 जवान भी घायल हो गए है। वहीं, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

वहीं, भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने बताया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुलगाम में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।

आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों से घाटी में आतंकी घटनाएं बढ़ गए है जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एंटी टेरर ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। दो महीने पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। बता दें कि, तब आतंकियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago