संसद में गिरकर भाजपा सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि, वो राहुल गांधी के धक्के से चोटिल हुए है। सांसद सारंगी ने कहा कि मैं खड़ा था, राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो मेरे ऊपर गिर गए जिससे मैं गिर गया।
राहुल गांधी ने प्रताप सारंगी के आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हां किया है, ठीक है… धक्का मुक्की से कुछ होता नहीं है। मैं संसद के भीतर जाना चाहता था. संसद में जाना मेरा अधिकार है मुझे रोकने की कोशिश की गई। हमें संसद के भीतर जाने से रोका गया. बीजेपी के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे थे।
बता दें कि, इंडिया ब्लॉक आज प्रोटेस्ट मार्च कर रही है। वहीं, राज्यसभा में बाबा साहेब आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में उनके इस्तीफे और मांफी की मांग करते हुए इंडिया ब्लॉक प्रोटेस्ट मार्च कर रहा है। यह मार्च संसद में आंबेडकर की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक किया जा रहा है।
कांग्रेस का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान किया है। उनका अपराध अक्षम्य है, पूरा तंत्र उन्हें बचाने में लगा है। जो गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है, हम वही बात कर रहे हैं। उनके शब्दों को कोई तरोड़ा-मरोड़ा नहीं किया गया है। वे माफी मांगने के बजाए धमका रहे हैं। हम इनकी धमकियों से नहीं डरेंगे।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…