Uncategorized

Jammu Kashmir Election: ‘अपनी पार्टी’ ने जारी किया घोषणापत्र, किए कई वादे

जम्मू-कश्मीर विधानसभा Election के लिए ‘ अपनी पार्टी’ ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के महासचिव रफी मीर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ यह घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में यहां की संस्कृति और विशेष पहचान को संरक्षित करने के लिए संवैधानिक गारंटी और राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए काम करने का वादा किया गया है।

घोषणापत्र में कहा गया है, ‘‘अपनी पार्टी कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में अनुच्छेद 371 के प्रावधानों की तरह जम्मू कश्मीर की संस्कृति तथा विशेष पहचान को संरक्षित करने के लिए संवैधानिक गारंटी दिए जाने का दबाव बनाएगी। इसमें भूमि और नौकरी की सुरक्षा शामिल है।’’ पार्टी ने कहा कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए निरंतर काम करेगी जिसका वादा केंद्रीय गृह मंत्री ने पांच अगस्त 2019 को किया था।

घोषणापत्र में कहा गया है, ‘‘अपनी पार्टी निरस्त किए गए या संशोधित किए गए सभी कानूनों पर दोबारा विचार करेगी और उन्हें बहाल करेगी। हमारी पार्टी स्थानीय युवाओं के लिए भूमि की सुरक्षा और नौकरी की सुरक्षा के लिए संवैधानिक गारंटी सुनिश्चित करेगी।’’

कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास के मुद्दे पर पार्टी ने कहा कि वह उनकी सम्मानजनक वापसी में यकीन रखती है और अगर वह सत्ता में आती है तो इस मुद्दे के समाधान के लिए एक उच्च समिति बनाएगी।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago