रुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन महिलाओं समेत चार की मौत
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बुधावर तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक कार और एक ई-रिक्शा की आमने-सामने में टक्कर हो गए। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाएं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
वहीं, पुलिस ने बताया कि यह हादसा अटरिया रोड के पास नैनीताल राजमार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले में तीन महिलाए शामिल थी जिनमे से एक महिला गर्भवती थी जबकि दम तोड़ने वाला चौथा व्यक्ति ई-रिक्शा चालक है।
बता दें कि, मरने वालों की पहचान ज्योति, उर्मिला (42), विभा (36) और ई-रिक्शा चालक मनोज के रूप में हुई है । हादसे में 38 साल की कांता देवी और 36 साल की ललिता गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनका उत्तर प्रदेश के बरेली और रुद्रपुर में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…