देश

Rapido चलाने को मजबूर IT इंजीनियर, एक करोड़ के फ्लैट की EMI भर रहा शख्स

आज के समय में नौकरी करना और ढूंढना पहले जितना आसान नहीं रह गया है। सभी सेक्टरों में वैसे तो काम करना कठिन होता जा रहा है लेकिन इसमें खासकर टेक सेक्टर में काम करने वालों के लिए स्थिति और भी कठिन होती जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई सामने आ गई है।

https://www.instagram.com/reel/DRgnHH9gUWF/?utm_source=ig_web_copy_link

इसमें एक आईटी इंजीनियर ने बताया कि वो दो महीने से नौकरी नहीं मिलने की वजह से अपने खर्च पूरे करने में संघर्ष कर रहा है। किसी समय दफ्तर में काम करने वाला यह इंजीनियर अब अपनी ईएमआई और रोजमर्रा के खर्चों को संभालने के लिए रैपिडो पर पार्ट-टाइम राइड्स दे रहा है।

बता दें कि, इस वीडियो ने हजारों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि नौकरी का बाजार कितना अनिश्चित हो चुका है। वीडियों में आईटी इंजीनियर की कहानी बताई गई है। पूरी कहानी उस शख्स के दोस्त ने एक वीडियो के माध्यम से लोगों को बताई है। नोएडा में रह रहा शख्स पहले एक आईटी कंपनी में काम करता था, लेकिन उसने सोचा था कि नौकरी छोड़कर उसे जल्दी ही दूसरी बेहतर नौकरी मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टेक कंपनियों में भर्ती बहुत कम हो रही है, इसलिए उसे नई नौकरी नहीं मिल पाई। अब वो मजबूर है रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने के लिए क्योंकि उसे अपने एक करोड़ के फ्लैट की EMI भरनी है।

आपको बता दें कि, वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago