वो कहावत तो आपने सुनी होगी कि शौक बड़ी चीज है… भारत में वीआइपी नंबर का क्रेज तो पहले से ही है। लोग अपने व्हीकल के नंबर के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते है। आमतौर पर शौकीन लोग गाड़ी की कीमत से ज्यादा महंगे नंबर लेते है। बीते बुधवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
हरियाणा में वीआईपी नंबर प्लेट की ऑनलाइन नीलामी में एक नया रिकॉर्ड बना। फैंसी नंबर है HR 88B8888 की बोली के दौरान 1.17 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया। आपको बता दे कि,यह अब तक का देश का सबसे महंगा नंबर है। HR 88 कुंडली सोनीपत का नम्बर है। इसे किसने खरीदा है, अभी उस शख़्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
वैसे तो प्रदेश में हर सप्ताह फैंसी नंबर प्लेटों की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल फैंसी डॉट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन पर होती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक लोग अपनी पसंद का नंबर चुनकर आवेदन करते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन बोली चलती है और उसी दिन नीलामी का परिणाम घोषित कर दिया जाता है। 4500 रुपए में वीआई पी नंबर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। लोग अलग-अलग नंबर के लिए ऑनलाइन बोली लगाते हैं। बुधवार यानि 26 नवम्बर को ऑनलाइन नीलामी में HR 88B8888 नंबर प्लेट के लिए 45 लोगों ने आवेदन किया था। जब बोली शुरू हुई थी तो इस नंबर प्लेट के लिए केवल 50,000 रुपये मांगे गए थे। दोपहर 12 बजे तक यह बोली 88 लाख रुपए पर थी और शाम 5 बजे बोली खत्म होते-होते कीमत 1.17 करोड़ रुपए पर पहुंच गई और यह देश का अब तक का सबसे महंगा नंबर बन गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…