Iqra Hasan made a big allegation: इकरा हसन ने BJP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
सपा सांसद इकरा हसन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में अल्पसंख्यकों को लगातार दबाया जा रहा है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक, खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय, भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।
हाल ही में इकरा हसन सपा सांसद मोहम्मद फहीम से मिलने बिलारी स्थित उनके आवास पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से भी मुलाकात की थी। इकरा ने बताया कि, यह मुलाकात किसी राजनीतिक मकसद से नहीं थी बल्कि एक पारिवारिक भेंट थी। उन्होंने कहा, “आजम साहब हमारे परिवार के बड़े सदस्य हैं। हम केवल उनकी तबीयत जानने आए थे। यह सियासी मुलाकात नहीं थी।”
रामपुर और बिलारी में मीडिया से बातचीत के दौरान इकरा हसन ने देश की मौजूदा सियासी और सामाजिक परिस्थितियों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले 10-15 सालों में देश का माहौल पूरी तरह बदल गया है। “15 साल पहले जो हिंदुस्तान था, वह अब नहीं है। आज लोग एक-दूसरे से नफरत करने लगे हैं। पड़ोसी-पड़ोसी का दुश्मन बन गया है। यह सब एक सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। सरकार की नीतियों का असर है कि समाज में नफरत फैल रही है,”
सपा सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान विकास की जगह समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने पर अधिक है। “यह डर सबके दिल में है कि कब उनके घर पर बुलडोजर चल जाए, कब कोई झूठा मुकदमा लगा दिया जाए, या कब भीड़ हमला कर दे,”
उन्होंने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि जो देश अपनी अल्पसंख्यक आबादी को दबाता है, वह कभी तरक्की नहीं कर पाता। “अगर देश को आगे बढ़ाना है तो सबको साथ लेकर चलना होगा। हर धर्म और हर वर्ग को बराबरी का हक मिलना चाहिए। नफरत की राजनीति हमें कहीं नहीं ले जाएगी। देश तब ही आगे बढ़ेगा जब सभी नागरिकों को समान अवसर और सम्मान मिलेगा,”
इकरा हसन ने सरकार से अपील की कि वह देश के हर नागरिक को हिम्मत, हौसला और गरिमा के साथ जीने का अधिकार दे। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में मुसलमानों के बीच खौफ व्याप्त है और यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। “हमें बहुत पीछे धकेल दिया गया है, लेकिन हम इसे बदलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उम्मीद पर दुनिया कायम है, और हमें विश्वास है कि आने वाला वक्त बेहतर होगा,
महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए इकरा हसन ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण देना एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इसे केवल कागजों पर नहीं रहने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को धरातल पर उतारना और उसे प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है। “हमें महिलाओं को लीडरशिप देने की जरूरत है। अब वह दौर चला गया जब महिलाओं की आवाज कोई और उठाता था। अब महिलाएं खुद अपनी आवाज उठा सकती हैं और समाज की दिशा तय कर सकती हैं,
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को अब सिर्फ सहभागी नहीं बल्कि निर्णयकर्ता की भूमिका निभाने की आवश्यकता है। “आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकार को चाहिए कि उन्हें वास्तविक नेतृत्व के अवसर प्रदान करे, ताकि देश की आधी आबादी अपने हक का पूरा इस्तेमाल कर सके,
इकरा हसन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में है और 2024 के लोकसभा चुनावों में जो मजबूती दिखी थी, वही नतीजे 2027 में भी देखने को मिलेंगे। “सपा और पीडीए गठबंधन मजबूती से तैयार है। हर स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं। जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है,
सपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा रखती है क्योंकि सपा हमेशा हर वर्ग की आवाज बनकर सामने आई है। “हमने हमेशा सबका साथ और सबकी तरक्की की बात की है। हमारा मकसद सत्ता नहीं, बल्कि समाज में बराबरी और न्याय कायम करना है,
इकरा ने कहा कि 2027 में सपा फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गठबंधन के साथी पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुटे हैं। “जनता बदलाव चाहती है, और समाजवादी पार्टी वही बदलाव लेकर आएगी जिसकी जनता को उम्मीद है
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…