Uncategorized

IPL 2025 : LSG को KL Rahul कहेंगे Bye-Bye, इस टीम को करेंगे ज्वाइन

IPL 2025 : IPL 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स बड़ा ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक के.एल राहुल को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स बड़ा फैसला ले सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि के.एल राहुल IPL 2025 में एलएसजी टीम में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। ऐसे में संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली इस टीम को अब आईपीएल सीजन में कप्तान की तलाश होगी।

बता दें कि, बीते कई दिनों से इसे लेकर अफवाह चल रही थी कि के.एल राहुल का लखनऊ की टीम में क्या फ्यूचर होगा? लेकिन अब इसे लेकर स्थ‍िति लगभग साफ हो गई है। वहीं, अब बस इस पर मुहर लगना बाकी है। सूत्रों ने बताया कि केएल राहुल अब आने वाले आईपीएल सीजन में लखनऊ टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश होगी।IPL 2025

हालांकि लखनऊ की टीम का नया कप्तान कौन होगा? क्या वो टीम के अंदर से ही होगा या मेगा ऑक्शन के जरिए आएगा?  इस बारे में अभी फैसला लिया जाना बाकी है। वहीं, टीम के मालिक ने एक दिन पहले ही बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। संजीव गोयनका ने कहा था कि वो अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। केएल राहुल फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स यानि LSG परिवार का अहम और अभिन्न हिस्सा हैं लेकिन एक दिन बाद ही सूत्रों ने केएल राहुल को लेकर बड़ी जानकारी दी।

वहीं अगर केएल राहुल कप्तानी से हटते हैं तो जाहिर है कि वो मेगा ऑक्शन में जाएंगे, जहां वो दूसरी टीमों से खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि केएल राहुल अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से खेल सकते हैं। क्योंकि अगर वो गए तो दिनेश कार्तिक के संन्यास के बाद वहां विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। वैसे भी RCB को भारतीय विकेटकीपर की तलाश है। आईपीएल 2025 में कई टीमें ऐसी हैं जिन्हें ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज की तलाश है, ऐसे में राहुल इस विकल्प को पूरा करते हैं।IPL 2025

गौरतलब है कि IPL के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की करारी हार के बाद केएल राहुल और गोयनका का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में टीम के मालिक को कप्तान केएल राहुल पर गुस्सा निकालते देखा गया था। तभी से अटकलें लगाई जाने लगी कि LSG अपने कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सकती है और IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले केएल को रिलीज कर सकती है। बता दें कि केएल राहुल आईपीएल 2022 से लखनऊ टीम के डेब्यू के बाद से टीम की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था। वहीं आईपीएल 2024 का सीजन लखनऊ की टीम के ल‍िहाज से बेहद खराब रहा था, जहां टीम सातवें नंबर पर थी।IPL 2025

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago