Uncategorized

Haryana Election : बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम पर की चर्चा

Haryana Election : हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार की शाम यहां बैठक हुई। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए।

वहीं, हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह-प्रभारी बिप्लव देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय में हुई यह बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली।Haryana Election

भाजपा कोर समूह की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय टीम को राज्य के राजनीतिक परिदृश्य से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति (विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर) अंतिम फैसला करेगी।’’Haryana Election

बता दें कि, हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है और 4 अक्टूबर को परिणाम घोषित हो जाएंगे।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago