IPL 2024 : IPL से पहले RCB ने बदला अपनी टीम का नाम, अब बैंगलोर की जगह यह होगा टीम का नया नाम

22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू होने वाला है। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा। मैच को लेकर जहां फैंस में एक्ससिटेमेंट हाई हैं। तो वही क्रिकेटरों के आगमन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस बीच एक बड़ी खबर क्रिकेट जगत से सामने आ रही है। जहां आईपीएल शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम का नाम ही बदल दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नया नाम

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नया नाम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर दिया गया है। यानी की अब टीम की पहचान शहर के नाम बेंगलुरु पर ही होगा। फ्रैंचाइजी ने मंगलवार को अपने अनबॉक्स (UNBOX) कार्यक्रम टीम के नए नाम का ऐलान किया। बता दें कि  महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं।  तो वही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेस संभालेंगे।

टीम की जर्सी भी बदली

इसके साथ ही इस बार टीम की जर्सी भी पहले से काफी अलग हो गई है। आरसीबी का लोगो बदल दिया गया है। पहले जर्सी में ऊपर का पार्ट लाल रंग का था, लेकिन अब वह नीला रंग का कर दिया गया है। यह देखने में पहले से अधिक आकर्षक हो गया है। इसी इवेंट में आरसीबी ने अपनी टीम का नाम बदलने का भी फैसला किया है।

इन टीम ने भी बदला नाम

बता दें वैसे आईपीएल में अपना नाम बदलने वाली टीमों की बात करें तो ऐसा करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोई पहली टीम नहीं है. इससे पहले तीन साल पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जानी जाने वाली फ्रैंचाइजी ने अपना नाम पंजाब किंग्स (PBKS) रखा था. दिल्ली ने अपने पुराने नाम दिल्ली डेयरडेविल्स को बदलकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) कर दिया. यह फैसला टीम में JSW की इन्वेस्टमेंट बढ़ने के बाद किया गया.

 

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago