चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के ज्यादातर सदस्य वतन लौट आए है। कप्तान रोहित और हार्दिक पाड्या मुंबई पहुंचे जबकि वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा चेन्नई पहुंचे तो वहीं, कोच गंभीर और हर्षित राणा दिल्ली पहुंचे और अक्षर पटेल अहमदाबाद पहुंचे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मुंबई के छत्रपित शिवाजी एयरपोर्ट पर फैन्स ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर रोहित को देखकर फैन्स ने जमकर नारेबाजी की।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी फैन्स का हाथ उठाकर अभिवादन किया। वहीं रोहित का एक और वीडियो दिखा, इसमें वो बेटी समायरा को गोद में लिए दिख रहे हैं. उनके पीछे-पीछे पत्नी रीतिका सजदेह चल रही हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर भी मुंबई पहुंचे और उनका भी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
बता दें कि, रोहित शर्मा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद कार ड्राइव कर मुंबई के वर्ली स्थित अपने घर पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या का भी जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें देखकर फैन्स ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…
उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…