दिल्ली में बढ़ने लगी गर्मी… 10 मार्च रहा सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज हवाएं चल रही है जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होता है तो वहीं, दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होता है। वहीं, मौसम विभाग ने होली के दिन दिल्ली में बारिश होने की आशंका जताई है लेकिन इससे भी दिल्ली वालों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग की माने तो आज यानि मंगलावर को दिन के समय तेज हवाएं चलेगी जिससे राजधानी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली में एक पश्चिमी विक्षोभ का 13 से 15 मार्च तक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है और हल्की बारिश भी हो सकती है।

वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही, 24 घंटे के औसत के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 रहा। बता दें कि, दिल्ली मानक वेधशाला के मुताबिक सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम का इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:

चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम की हुई वतन वापसी, रोहित सेना का हुआ ग्रैंड Welcome

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

7 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

7 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

11 hours ago